
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon : बोर पंप के केबल वायर, कृषि उपकरणों की चोरी करने वाले आरोपी हुआ गिरफ्तार…
राजनांदगांव, तुमड़ीबोड़ पुलिस ने खेत में बने मकान से बोर पंप के केबल वायर, पाइप सहित अन्य कृषि उपकरणों की चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि चिखली निवासी प्रार्थी ने अपने खेत में बने मकान से सामानों की चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस टीम पतासाजी कर रही थी। तभी पुलिस को मिले सुराग के आधार पर मचानपार निवासी आरोपी जितेंद्र साहू को गिरफ्तार किया। आरोपी ने चोरी की बात स्वीकारी। वहीं सामान राजनांदगांव के कबाड़ी दुकान संचालक शोएब मेमन को बेचने की बात कही। जिस ने कबाड़ी दुकान संचालक को भी गिरफ्तार किया और चोरी का माल जब्त कर लिया है।






