छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : जगन्नाथ मंदिर पहुंचे CM विष्णुदेव साय …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज रायपुर में ही रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचें, जहां वे भगवान जगन्नाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना किये। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे नवा रायपुर स्थित अपने निवास के लिए रवाना होंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री विधानसभा पहुंचेंगे, जहां वे सदन की कार्यवाही में शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 11वां दिन है। आज सदन की कार्यवाही में प्रश्नकाल के दौरान खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने-अपने विभागों से जुड़े सवालों के जवाब देंगे। इसके साथ ही राज्यपाल द्वारा लौटाए गए एक विधेयक की सूचना भी सदन में पढ़ी जाएगी। सत्र के दौरान विधायक धरमलाल कौशिक और बालेश्वर साहू विभागीय मंत्रियों का ध्यानाकर्षण कराएंगे।

वहीं विधायक रिकेश सेन, इंद्र शाह मंडावी और अटल श्रीवास्तव द्वारा याचिकाएं प्रस्तुत की जाएंगी। इसके अलावा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और केदार कश्यप के विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विभागों की अनुदान मांगों पर भी सदन में विचार किया जाएगा, जिससे आज का दिन विधानसभा में काफी अहम माना जा रहा है।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.