Site icon Kadwa Ghut

CG : जिला कार्यालय के सभा कक्ष में समय-सीमा बैठक के बाद साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की मांगों एवं समस्याओं को सुना…

कोण्डागांव । कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने जिला कार्यालय के सभा कक्ष में समय-सीमा बैठक के बाद साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की मांगों एवं समस्याओं को सुना। मंगलवार को जनदर्शन में कुल 27 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम कर्रारमेटा निवासी संजीव पोयाम ने नवीन स्कूल भवन की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया।

ग्राम कुधुर निवासी लोकनाथ कश्यप ने गाँव में नलजल योजना के तहत बोरवेल खनन एवं आधार अपडेट के लिए शिविर आयोजित करने की मांग की, ग्राम बफना निवासी ने अपनी बेटी कुमारी नमिता देवांगन जो की बोलने एवं सुनने से दिव्यांग है के लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र की मांग की।

वहीं ग्राम तितरावंड के कपिल मरकाम ने मनरेगा के तहत कच्ची सड़क की मांग किया। ग्राम पंचायत बंगोली कोहकापाल निवासी संपत नेताम ने नवीन नल खनन की मांग की। ग्राम मर्दापाल कुसमा पारा की खेमेश्वरी यादव ने नल की मांग की। इसके अलावा अन्य विभिन्न मांगों व समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर उपस्थित रहे।

Exit mobile version