DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़

CG : जिले में दो उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य प्रगति पर

लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण उपसंभाग मनेन्द्रगढ़ द्वारा मई-जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य

एमसीबी, लोक निर्माण विभाग, सेतु निर्माण उपसंभाग मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में दो महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय पुलों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इन पुलों के निर्माण से जिले के ग्रामीण अंचलों में आवागमन सुविधा में व्यापक सुधार होगा तथा क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।

बरने नदी पर उच्चस्तरीय पुल (बिछिया टोला-कोतमा मार्ग)
बिछिया टोला से कोतमा मार्ग पर बरने नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य के लिए 453.02 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। पुल की कुल लंबाई 176 मीटर (08 स्पान, प्रत्येक 22 मीटर) है। वर्तमान में स्लैब ढलाई का कार्य प्रगतिरत है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह कार्य मई 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इस पुल के पूर्ण होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को बरसात के दौरान नदी पार करने में आने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी तथा कृषि उपज के परिवहन में सुविधा होगी।

हसदेव नदी पर उच्चस्तरीय पुल (कौडीमार-पैनारी मार्ग)
जिला मनेंद्रगढ़ में कौडीमारदृपैनारी मार्ग पर हसदेव नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुँच मार्ग निर्माण कार्य ₹1303.81 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति के अंतर्गत स्वीकृत है। पुल की लंबाई 192 मीटर (08 स्पान, प्रत्येक 24 मीटर) है। निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति के अनुसार 1 एबटमेंट पूर्ण, 1 एबटमेंट प्रगति पर, 1 पीयर पूर्ण तथा 6 पीयर प्रगति पर हैं। यह कार्य जून 2026 तक पूर्ण किये जाने की संभावना है।

गुणवत्ता एवं समय सीमा पर विशेष ध्यान
विभागीय अधिकारियों द्वारा बताया गया कि दोनों परियोजनाओं में कार्य गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन किया जा रहा है। निर्माण कार्य को नियमित निगरानी की जा रही है ताकि निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण किया जा सके। इन पुलों के निर्माण से जिले के ग्रामीण अंचलों में सड़क संपर्क सुदृढ़ होगा, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं व्यापारिक गतिविधियों में सुगमता आएगी।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.