Site icon Kadwa Ghut

CG : जिले में घरेलू एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने कलेक्टर ने ली बैठक

खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि

घरेलू एलपीजी का दुरुपयोग न हो, वितरण व्यवस्था पर रखें कड़ी निगरानी – कलेक्टर

 जांजगीर-चांपा , कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में खाद्य विभाग, ऑयल कंपनी के अधिकारियों एवं गैस वितरकों की बैठक लेकर जिले में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा घरेलू उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा न आने पाए।


     कलेक्टर ने गैस एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का किसी भी प्रकार से व्यावसायिक उपयोग न होने दें। उन्होंने वितरण व्यवस्था की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में ऑयल कंपनी के अधिकारियों ने घरेलू गैस के दुरुपयोग को रोकने तथा उपभोक्ताओं के ई-केवाईसी कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के संबंध में गैस एजेंसी संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिला खाद्य अधिकारी कौशल साहू सहित ऑयल कंपनी के अधिकारी, गैस वितरक एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Exit mobile version