Site icon Kadwa Ghut

CG : खराब पड़ी कार में लगी आग, आसपास के लोग सहमे …

कोरबा। सीएसईबी चौकी से कुछ ही दूरी पर पुराने फायर स्टेशन के पास सड़क किनारे खड़ी एक कंडम कार में सोमवार रात करीब 1 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा। यह घटना शहर के बीचो बीच हुई, जहां देर रात तक लोगों की आवाजाही जारी थी। आग लगने के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी। दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही कार पूरी तरह आग की चपेट में आ चुकी थी। जानकारी के मुताबिक, वाहन के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

इस घटना के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिन्हें पुलिस ने किसी तरह सामान्य कराया। आगजनी से आसपास के दुकानदार और निवासी दहशत में थे कि कहीं आग उनकी दुकानों या मकानों तक न फैल जाए। आग कब, कैसे और किन परिस्थितियों में लगी, यह अभी जांच का विषय है। पुलिस वाहन मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Exit mobile version