
Uncategorized
Rajnandgaon : पुलिस विभाग में चयन होकर अपने परिवार और अपने गांव समाज का नाम रोशन किया…
डोंगरगांव, डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम अमलीडीह से पहली बार पुलिस विभाग में चयन ग्राम पंचायत अमलीडीह के निवासी सूरज सोनकर की बेटी योगिता सोनकर का चयन छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक बल सामान्य वर्ग में हुआ। जिससे ग्राम अमलीडीह ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। योगिता सोनकर तीन बहन हैं, जिनमें वो बड़ी है।
योगिता ने पुलिस विभाग में चयन होकर अपने परिवार और अपने गांव समाज का नाम रोशन किया है। योगिता सोनकर के पुलिस विभाग में चयन होने पर ग्राम अमलीडीह के पूर्व सरपंच दिलीप साहू, पूर्व जनपद सदस्य टोमन साहू, मनीष पटेल, विरेन्द्र साहू, कुलेश्वर निषाद, सरपंच प्रतिनिधि रोशन साहू और ग्रामीणों ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।






