छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : राज्य सरकार की 200 यूनिट हाफ बिजली बिल योजना आज से लागू हो गई है…

रायपुर । छत्तीसगढ़ की जनता को आज से एक बड़ी राहत मिलने जा रही है। राज्य सरकार की 200 यूनिट हाफ बिजली बिल योजना आज से लागू हो गई है।

इस योजना का सीधा फायदा उन गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को मिलेगा, जिनकी मासिक बिजली खपत 200 यूनिट तक है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा के विशेष सत्र में इसकी घोषणा की थी।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन घरेलू उपभोक्ताओं की खपत 200 यूनिट तक है, उन्हें पूरे 200 यूनिट पर हाफ बिजली बिल का लाभ मिलेगा। हालांकि यदि कोई उपभोक्ता 201 यूनिट बिजली भी खर्च करता है, तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इस नई व्यवस्था से 36 लाख घरेलू उपभोक्ता सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे।

इसके अलावा, जिन उपभोक्ताओं की खपत 200 से 400 यूनिट के बीच है, उन्हें भी अगले एक वर्ष तक पहले 200 यूनिट पर हाफ बिजली का लाभ मिलता रहेगा।

ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या लगभग 6 लाख बताई गई है। सरकार का कहना है कि उन्हें एक साल की यह छूट इसलिए दी गई है, ताकि इस अवधि में वे पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घरों में सोलर प्लांट लगवा सकें और भविष्य में बिजली बिल में स्थायी कमी कर सकें।

गौरतलब है कि चार महीने पहले, 1 अगस्त 2025 को राज्य सरकार ने बिजली बिल हाफ योजना में बड़ा बदलाव किया था।

पहले जहां 400 यूनिट तक यह सुविधा मिलती थी, वहीं इसे घटाकर 100 यूनिट कर दिया गया था, जिससे लाखों उपभोक्ताओं पर असर पड़ा था। लेकिन नई योजना के लागू होने से अब फिर से 200 यूनिट तक हाफ बिजली बिल का लाभ बहाल कर दिया गया है।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.