
CG : मां दंतेश्वरी मंदिर से आभूषण चोरी, दरवाजा तोड़कर वारदात को दिया गया अंजाम …
जगदलपुर। बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में चोरी हुई है। 23 जनवरी की रात अज्ञात चोरों ने मंदिर के पीछे की तरफ का दरवाजा तोड़ककर वारदात की है। प्रारंभिक जांच में सोने-चांदी के आभूषण चुराने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस की टीम जांच कर रही है। जिसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की चोरों ने कितना सामान चुराया है। पुलिस की जांच चल रही है इसलिए मंदिर को आम भक्तों के लिए बंद रखा गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, आज शनिवार (24 जनवरी) सुबह कुछ भक्त और मंदिर के पुजारी जब मंदिर पहुंचे तो ताला टूटा मिला। अदंर जाकर देखा तो सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले। जिसके बाद इसकी सूचना फौरन पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।
फॉरेंसिक टीम हर एक एंगल से जांच कर रही है। वहीं मंदिर के बाहर और आस-पास में लगे CCTV कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। चोरों ने कितना हाथ साफ किया है फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं है।






