छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : मंत्री लखन लाल देवांगन ने इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन का पूजन अर्चना कर धान खरीदी की औपचारिक शुरुआत की…

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य आज से कोरबा जिले में शुरू हो गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने विकासखण्ड कोरबा के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित केंद्र सोनपुरी में धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया। मंत्री देवांगन ने इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन का पूजन अर्चना कर धान खरीदी की औपचारिक शुरुआत की। इसके साथ ही धान उपार्जन केंद्र में उपस्थित किसानों का उत्साहवर्धन किया और उनकी मेहनत एवं सहयोग की सराहना की। इस मौके पर मंत्री ने धान विक्रय के लिए आए किसान श्री फूलसिंह राठिया का पुष्पमाला भेंटकर स्वागत किया एवं उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में विधायक रामपुर फूलसिंह राठिया, कलेक्टर अजीत वसंत सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कई किसान उपस्थित रहे। उन्होंने धान खरीदी प्रक्रिया के महत्व और किसानों के लिए समर्थन मूल्य की विशेष भूमिका पर प्रकाश डाला। कैबिनेट मंत्री देवांगन ने किसानों से अपील की कि वे निर्धारित उपार्जन केंद्रों पर धान विक्रय करें, ताकि खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी और सरल तरीके से संपन्न हो। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आर्थिक सुरक्षा और लाभ सुनिश्चित करने के लिए सभी उपाय कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने धान का समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसानों को अधिक लाभ पहुंचाया है, जिससे किसानों का उत्साह बढ़ा है और वे अपने उत्पादन को उचित मूल्य पर बेच सकेंगे।

मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार हर संभव सुविधा उपलब्ध कराकर धान खरीदी प्रक्रिया को आसान और डिजिटल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर स्थानीय अधिकारियों ने किसानों के लिए तैयार किए गए उपार्जन केंद्रों, तौल मशीनों और डिजिटल व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर व्यवस्थाओं की पूर्णता सुनिश्चित की और सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीदी प्रक्रिया सुचारू, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संपन्न हो। धान खरीदी का यह कार्यक्रम किसानों के लिए आर्थिक सुरक्षा और खेती के महत्व को बढ़ावा देने वाला कदम है। मंत्री देवांगन ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि किसान आत्मनिर्भर और सशक्त बनें, ताकि वे अपनी कृषि गतिविधियों से अधिक उत्पादन और बेहतर लाभ प्राप्त कर सकें।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button