Site icon Kadwa Ghut

CG : मार्च के साथ साथ मई महीने में भी ट्रेन यात्रियों को होगी परेशानी, कई ट्रेनें प्रभावित …

खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि

रायपुर। शादियों के सीजन और गर्मी की छुट्टियों के बीच रेल यात्रियों (Indian Railway News) की परेशानियां बढ़ने वाली हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और ईस्ट कोस्ट रेलवे द्वारा विभिन्न स्टेशनों पर किए जा रहे बुनियादी ढांचे के विकास और यात्री सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण कार्यों के कारण मार्च से मई के बीच कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इन कार्यों के चलते कई ट्रेनें रद (Train Cancelled), आंशिक रूप से रद या परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस अवधि में ट्रेनों की संख्या कम होने के कारण यात्रियों को भीड़ और कन्फर्म टिकट पाने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

पुरी स्टेशन के आधुनिकीकरण और प्लेटफार्म उन्नयन कार्य के चलते मार्च से मई तक कई लंबी दूरी की ट्रेनें पुरी तक नहीं जाएंगी। इन ट्रेनों को पहले के स्टेशनों से संचालित किया जाएगा। लोकमान्य तिलक टर्मिनस, गांधीधाम और वलसाड से आने-जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनें अब पुरी के बजाय साक्षी गोपाल स्टेशन से संचालित होंगी। वहीं इंदौर-पुरी और पुरी-श्री गंगानगर एक्सप्रेस ट्रेनें बीरपुरुषोतमपुर स्टेशन से ही प्रारंभ और समाप्त होंगी।

नागपुर रेल मंडल के अंतर्गत गोंदिया स्टेशन की लाइन संख्या-6 (प्लेटफार्म नंबर-4) पर वाशेबल एप्रन निर्माण का कार्य किया जाएगा। यह कार्य तीन मई से 24 मई तक चलेगा, जिसके कारण इस अवधि में कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 24 मई तक रद रहेगी, जबकि रायपुर-इतवारी पैसेंजर 23 मई तक रद रहेगी। इसके अलावा गोंदिया-डोंगरगढ़, गोंदिया-इतवारी और इतवारी-बालाघाट ट्रेनों का संचालन भी पूरी तरह बंद रहेगा।

Exit mobile version