
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon: मां बम्लेश्वरी दर्शन कर लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत
राजनांदगांव/डोंगरगढ़। शनिवार सुबह करीब 10 बजे मुंदगांव के पास एक टाटा योद्धा पिकअप मालवाहक और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई। मृतक अपने दोस्तों के साथ मां बमलेश्वरी के दर्शन करने के बाद मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहे थे।
हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान अमित साहनी (निवासी कृष्णा नगर) और सचिन यादव (निवासी कुरूद, भिलाई) के है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।





