Site icon Kadwa Ghut

CG : जेंडर विशेषज्ञ भर्ती हेतु मेरिट सूची जारी …

खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि

दुर्ग । महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला-दुर्ग द्वारा ‘मिशन शक्ति’ के तहत संचालित महिला सशक्तिकरण केंद्र हब में जेंडर विशेषज्ञ के रिक्त पद की पूर्ति हेतु चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है। विभाग द्वारा आवेदकों से प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण के पश्चात अब मेरिट सूची आधिकारिक तौर पर जारी कर दी गयी है। इस सूची का अवलोकन जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.durg.gov.in पर किया जा सकता है।

इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थी कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग (दुर्ग) के सूचना पटल पर भी सूची देख सकते हैं। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मेरिट सूची में स्थान पाने वाले पात्र अभ्यर्थियों के लिए अगली कड़ी में कौशल परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। कौशल परीक्षा की तिथि, समय और स्थान के संबंध में विस्तृत जानकारी विभाग द्वारा पृथक से साझा की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से जिले की वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।

Exit mobile version