DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : महात्मा गांधी की स्वच्छता के संदेश को घर-घर पहुंचाना है: मंत्री टंकराम वर्मा

स्वछता दीदियों को किया सम्मानित 

गांधी स्मृति स्थल में शिलालेख का किया अनावरण

रायपुर,

स्वछता दीदियों को किया सम्मानित
स्वछता दीदियों को किया सम्मानित

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने आज बलौदाबाजार पुरानी मण्डी परिसर स्थित ऐतिहासिक गांधी स्मृति स्थल में महात्मा गांधी के आगमन एवं दलित उत्थान के सन्देश के शिलालेख को अनावरण किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर  स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत परिसर में वृक्षारोपण किया एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई। वमा्र ने कहा कि महात्मा गांधी की स्वच्छता के संदेश को घर-घर पहुॅचाना है। इसके साथ ही स्वछता दीदियों को सम्मानित भी किया गया।

मंत्री वर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी क़ा सन 1933 में इस मण्डी परिसर में आगमन हुआ था और उन्होने यहां स्थित कुंए के पानी को दलितों को पिलाकर छुआ-छूत मिटाने का सन्देश दिया था। ऐसे ऐतिहासिक स्थल को सहेजना अत्यंत आवश्यक है ताकि आने वाली पीढ़ी इतिहास को जान सके। गांधी स्मृति स्थल जिले की अमूल्य धरोहर है। इसे सहेजने और सांवरने का काम जिला प्रशासन एवं  नगर पालिका द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 17 सितम्बर से शुरू हुए स्वच्छता ही सेवा पखावड़ा का समापन इस ऐतिहासिक स्थल पर हो रहा है यह भी गौरव का दिन है। हम सब मिलकर बलौदाबाजार को मॉडल जिला बनाएंगे। वर्मा ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों स्वच्छता की शपथ दिलाई।

कलेक्टर ने कहा कि गांधी स्मृति स्थल को संरक्षित व सहजने में सबकी सहभागिता जरुरी है। इस स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने जिला प्रशासन कार्य कर रहा है। नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई थी। सबके सहयोग से इस गांधी स्मृति स्थल को सजाने-संवारने का कार्य किया जाएगा। गांधी स्मृति स्थल की साफ-सफाई, रंग़-रोगन,लाईट लगाई गई है। कुंआ की सफाई व लोहे की जाली लगाई गई है। इसी तरह आगे भी कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम को पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, प्रमोद शर्मा, भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, नगर पालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र महले, गौ सेवा आयोग के सदस्य योगेश अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं नगरवासी उपस्थित थे।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.