सेहत - स्‍वास्‍थ्‍य

आपका जेंडर तय करता है पानी की जरूरत! जानें कितना पानी पीना है रोज

Daily Water Intake: महिलाओं और पुरुषों के शरीर की बनावट, हार्मोन और एक्टिविटी लेवल अलग होते हैं, इसलिए रोजाना पानी की जरूरत भी जेंडर के हिसाब से बदल जाती है।

Daily Water Intake: हम अक्सर सुनते हैं कि दिन में 8 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए ताकि शरीर स्वस्थ रहे, लेकिन सच यह है कि यह फार्मूला हर किसी पर लागू नहीं होता। महिलाओं और पुरुषों के शरीर की बनावट, हार्मोन और एक्टिविटी लेवल अलग होते हैं, इसलिए रोजाना पानी की जरूरत भी जेंडर के अनुसार बदल जाती है। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि आपका शरीर वास्तव में कितने पानी की मांग करता है ।आइए जानते हैं रोजाना कितना पानी पीना चाहिए ताकि आपका शरीर पूरी तरह बैलेंस्ड, हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक बना रहे।

रोजाना कितनी मात्रा में पानी पीना चाहिए?
चिकित्सा संस्थान (IOM) की मानें तो स्वस्थ रहने के लिए हर दिन पर्याप्त पानी पीना बेहद जरूरी है। आमतौर पर पुरुषों को रोजाना लगभग 13 कप (करीब 3 लीटर) और महिलाओं को लगभग 9 कप (करीब 2 लीटर) पानी की आवश्यकता होती है।गर्भवती महिलाओं के लिए यह जरूरत थोड़ा बढ़ जाती है, इसलिए उन्हें रोजाना लगभग 10 कप पानी पीने की सलाह दी जाती है। स्तनपान कराने वाली माताओं को दूध बनने की प्रक्रिया के कारण और भी अधिक पानी की जरूरत होती है, इसलिए उनके लिए लगभग 12 कप पानी प्रतिदिन उचित माना जाता है।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.