DPR छत्तीसगढ समाचाररायपुर जिला

CG : महतारी वंदन योजना की राशि से गीता मरावी ने खरीदी सिलाई मशीन

सिलाई कर प्रतिमाह कमा रही 03 हजार रूपए, बनी आत्मनिर्भर

रायपुर , शासन की फ्लैगशिप महतारी वंदन योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि वे अपने व्यवसायों को सशक्त बना सकें और अपने परिवारों के लिए समृद्धि ला सकें। इस योजना की राशि का उपयोग महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कर रही हैं, जिससे वे समाज में सशक्त हो रही हैं और आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं। इसी कड़ी में लोरमी विकासखण्ड के ग्राम खुड़िया की गीता मरावी ने महतारी वंदन योजना के तहत शासन से प्रतिमाह मिलने वाली 01 हजार रूपए की सहायता राशि से मिलाई मशीन खरीदा और उससे कपड़ों की सिलाई कर प्रतिमाह 03 हजार रूपए कमा रही हैं। गीता मरावी ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप उन्हें हर महीने 01 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त होती है। इस राशि को उन्होंने केवल खर्च करने के बजाय एक नई शुरुआत का माध्यम बनाया। कुछ महीनों की सहायता राशि को जोड़कर उन्होंने एक सिलाई मशीन खरीदी।


       सिलाई मशीन मिलने के बाद गीता ने अपने घर पर ही सिलाई का कार्य शुरू किया। धीरे-धीरे आसपास के लोगों से कपड़ों की सिलाई का काम मिलने लगा। अब वे नियमित रूप से सिलाई कर अतिरिक्त आय अर्जित कर रही हैं, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आया है। उन्होंने बताया कि सिलाई के काम से होने वाली आय से वे अपने बच्चों की पढ़ाई और घर के अन्य खर्चों में सहयोग कर पा रही हैं। इससे उन्हें न केवल आर्थिक मजबूती मिली है बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ा है। उन्होने बताया कि पहले जहां घर के खर्चों के लिए पूरी तरह दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, वहीं अब वे अपने हुनर के दम पर परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने में भागीदारी कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने इस योजना के संचालन के लिए मुख्यमंत्री सहित शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.