DPR छत्तीसगढ समाचारगौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिला

CG : मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का विधायक ने किया शुभारंभ

विधायक सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने फोटो प्रदर्शनी का किया अवलोकन
गौरेला पेंड्रा मरवाही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का विधायक प्रणव कुमार मरपची ने शुभारंभ किया। यह प्रदर्शनी मल्टीपरपज स्कूल पेंड्रा के असेंबली हॉल में 17 जून से 19 जून तक आयोजित की गई है। शुभारंभ उपरांत विधायक, जनप्रतिनिधियों एवं गणमाय नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।


 विधायक मरपची ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित किया गया है। प्रदर्शनी के माध्यम से 12 वर्ष विकास के, विश्वास के और जनकल्याण के कार्यो को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी का उददेश्य आम नागरिकों को शासन की जनहितकारी योजनाओं, विकासोन्मुखी कार्यक्रमों तथा देश एवं प्रदेश में हुए सकारात्मक परिवर्तनों से अवगत कराना है।
    इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह, नगर पालिका परिषद गौरेला के अध्यक्ष मुकेश दुबे एवं उपाध्यक्ष रोशती तापश शर्मा, डॉ नीरज जैन, निर्मल यादव, भवानी प्रसाद गुप्ता, कुबेर सिंह सर्राटी, गंगोत्री राठौर, तापश शर्मा, आदित्य गुप्ता, दीपक शर्मा, अजय राय, शंकर चक्रधारी, पंकज श्रीवास्तव, राज कुमार पुरी, छोटेलाल सोनी, लूसन राठौर, लिमेश्वर कुशवाह, हेमराज राठौर सहित बड़ी संख्या में नागरिकों और स्व सहायता समूह की महिलाओं ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया।


        प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार की विगत 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों, योजनाओं एवं विकास कार्यों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। इसमें वित्तीय समावेशन, आवास, स्वच्छता, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल इंडिया, आधारभूत संरचना विकास तथा सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाओं की जानकारी नागरिकों को दी जा रही है। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री जन धन योजना के माध्यम से करोड़ों नागरिकों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने तथा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत देशभर में शौचालय निर्माण जैसी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। साथ ही आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, डिजिटल इंडिया अभियान एवं ऑनलाइन सेवाओं के विस्तार को भी प्रमुखता से दर्शाया गया है।

राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन योजना के तहत गुदुमदेवरी एवं मसूरी खार के किसानों को निःशुल्क मूंगफली बीज का वितरण
         गौरेला पेंड्रा मरवाही, कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन (एनएमईओ-ऑयलसीड्स) योजना के अंतर्गत विकासखंड पेंड्रा के ग्राम गुदुमदेवरी एवं मसूरी खार के किसानों को निःशुल्क मूंगफली बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में तिलहनी फसलों के रकबे एवं उत्पादन में वृद्धि करना तथा किसानों की आय में बढ़ोतरी सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारियों एवं ग्रामीण कृषकों की उपस्थिति में चयनित किसानों को उन्नत किस्म के मूंगफली बीज उपलब्ध कराए गए। अधिकारियों ने किसानों को मूंगफली की वैज्ञानिक खेती, बीज उपचार, उर्वरक प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा बेहतर उत्पादन तकनीकों की जानकारी भी प्रदान की।


उप संचालक कृषि सत्यजीत कंवर ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन योजना के माध्यम से किसानों को तिलहनी फसलों के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। मूंगफली एक महत्वपूर्ण तिलहनी फसल है, जिससे किसानों को अतिरिक्त आय प्राप्त होने के साथ-साथ खाद्य तेलों के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। योजना के तहत किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराकर उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में किसानों ने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि निःशुल्क उन्नत बीज मिलने से खेती की लागत में कमी आएगी तथा बेहतर उत्पादन प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें