DPR छत्तीसगढ समाचार

CG : मनेन्द्रगढ़ में जल जीवन मिशन की हुई जमीनी परीक्षा

अधिकारियों के सघन निरीक्षण में उजागर हुई जल क्रांति की असली तस्वीर

एमसीबी/ जिले के विकासखंड मनेन्द्रगढ़ में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे बहुप्रतीक्षित पेयजल कार्यों की हकीकत गुरुवार को जमीन पर देखने को मिली। विगत 06 फरवरी 2026 को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित LAI MVS, खरलाधर MVS तथा ग्राम पंचायत मोहनटोला और काशी टोला में प्रगतिरत कार्यों का वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सघन निरीक्षण किया। इस दौरान योजनाओं की वास्तविक प्रगति, गुणवत्ता और तकनीकी पक्षों को बारीकी से परखा गया।

LAI MVS  के अंतर्गत ठेकेदारों की समीक्षा बैठक, कार्यों में तेजी के निर्देश
निरीक्षण के उपरांत LAI MVS  अंतर्गत सम्मिलित ग्रामों के संबंधित ठेकेदारों के साथ जल जीवन मिशन कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यों की धीमी प्रगति, तकनीकी चुनौतियों और गुणवत्ता मानकों पर गहन चर्चा करते हुए अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करना अनिवार्य होगा।

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में गुणवत्ता और तकनीकी मानकों की जांच
इस निरीक्षण दल में अधीक्षक अभियंता एस.एन. पांडे, कार्यपालन अभियंता आकाश पोद्दार, उप अभियंता मनमोहन सिंह, जिला परियोजना समन्वयक (मॉनिटरिंग) अनिमेष कुमार तिवारी एवं जिला परियोजना समन्वयक (टेक्निकल) ज्ञानेंद्र कुमार साहू उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पाइप लाइन, रचनात्मक कार्यों और तकनीकी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए कार्यस्थलों पर आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए।

हर घर तक शुद्ध और सुरक्षित जल पहुंचाने का लक्ष्य दोहराया
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि जल जीवन मिशन का मूल उद्देश्य प्रत्येक घर तक निरंतर, सुरक्षित एवं शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करना है। इसके लिए गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। अधिकारियों की इस सक्रियता से क्षेत्र में चल रहे जल जीवन मिशन कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.