Site icon Kadwa Ghut

CG : 100 से ज्यादा पटवारियों का तबादला …

सूरजपुर । जिला प्रशासन ने राजस्व विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। कलेक्टर ने एक साथ 100 से अधिक कर्मचारियों का तबादला किया है। जारी आदेश में पटवारियों और राजस्व नि​रीक्षकों का नाम शामिल है।

जिला कलेक्टर की ओर से जारी आदेश में 106 पटवारियों और 9 राजस्व निरीक्षकों का नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने उन कर्मचारियों का ट्रांसफर आदेश जारी किया है, जो लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे हुए थे। इतनी बड़ी संख्या में पटवारियों और राजस्व निरीक्षकों का एक साथ तबादला होना असामान्य माना जा रहा है। हालांकि प्रशासन इन तबादलों को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया बताया जा रहा है।

Exit mobile version