
छत्तीसगढ़रायपुर जिला
CG : MP बृजमोहन अग्रवाल ने महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती पर किया नमन …
रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल ने महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती पर नमन किया। उन्होंने कहा, आर्य समाज के संस्थापक, महान चिंतक, समाज सुधारक एवं वेदों के अमर उद्घोषक महर्षि दयानंद सरस्वती जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
स्वामी जी ने सत्य, ज्ञान, नारी सम्मान, सामाजिक समरसता और राष्ट्रबोध के माध्यम से भारतीय समाज को नई चेतना दी। उनका “वेदों की ओर लौटो” का संदेश आज भी राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है।






