
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon : सतनामी समाज के लोगों ने ज्ञापन सौंपा…
राजनांदगांव, जिला सतनामी सेवा समिति ने बाबा गुरू घासीदास के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले विजय राजपूत और आदेश सोनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
दोनों रायगढ़ के रहने वाले युवकों ने डिबेट कार्यक्रम में अभद्र टिप्पणी की है। एफआईआर दर्ज नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे समाज के लोगों ने ज्ञापन सौंपा है।





