छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG :मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री के निर्देश सड़कों में पेंच रिपेयर कार्य…

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश एवं लोक निर्माण मंत्री अरूण साव के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में सड़कों के मरम्मत का कार्य तेजी किया जा रहा है। रायपुर जिले में बरसात के कारण जो सड़कों में गढ्ढे हो गए थे या जो सड़कें खराब हो गई थी उसमें पेंच रिपेयर का काम किया जा रहा है। रायपुर परिक्षेत्र में विधानसभा संभाग में कुल 94.05 किमी सड़क में पेंच रिपेयर का काम किया जा रहा है।

जिसका लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता पंकज मोहन कश्यप एवं कार्यपालन अभियंता विशाल त्रिवेदी द्वारा निरीक्षण किया गया।

इसके अंतर्गत बीरगांव-उरला-बेन्द्री-कारा-बाना-गोमची-नंदनवन मार्ग, हीरापुर-जरवाय-नंदनवन मार्ग बेन्द्री पहुंच मार्ग और धरसींवा-कुरा-पण्डरभट्टा-लखना-भूमिया पण्डरभट्टा-मुरा मार्ग एवं बलौदी पहुंच मार्ग, कुरा कोल्हान नाला मार्ग, एनएच-130 बी रायपुर-बिलासपुर मार्ग से तरपोंगी-देवरी बायपास मार्ग का निरीक्षण किया गया। इनमें पाया गया कि 25.90 किमी बीटी पेंच रिपेयर का कार्य पूर्ण हो चुका है।

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने पेंच रिपेयर का कार्य जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिए हैं। त्रिवेदी ने बताया कि टाटीबंध-हीरापुर फोरलेन मार्ग, उरला-गुमा-हीरापुर-सोनडोंगरी-तेंदुआ मार्ग, उरला-पठारीडीह मार्ग, धरसींवा-कुरा-पण्डरभट्टा-सगुनी-बेलौदी मार्ग, सोमनाथ मंदिर पहुँच मार्ग, तिल्दा-नेवरा मार्ग, नेवरा-सिनोघा-खपरी-मोहदा-हथबंद मार्ग, तिल्दा-नेवरा-कोटा-चांपा-मानपुर-कोहका-परसवानी-चिंगोरी-छछानपैरी-नोहरा मार्ग, बंगोली पहुँच मार्ग और मोहरा पहुँच मार्ग सहित अन्य मार्गों के पेंच रिपेयर का कार्य जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.