Site icon Kadwa Ghut

CG : ‘नवा तरिया’ से बढ़ेगी महिला समूहों की आजीविका, जल संरक्षण के साथ होगा आय संवर्धन- जिला पंचायत सीईओ

खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि

कार्यों में लापरवाही बरतने पर सीतापुर और मैनपाट के कार्यक्रम अधिकारियों को ’कारण बताओ नोटिस’ जारी

पीएम आवास में लक्ष्य पूर्ण न करने पर लुंड्रा के तकनीकी सहायकों का वेतन रोकने के निर्देश

अम्बिकापुर , जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में महात्मा गांधी नरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छ भारत मिशन सहित पंचायतों में चल रही विभिन्न विभागीय योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की।

नवा तरिया से जुड़ेंगे आजीविका के साधन
’’नवा तरिया आय के जरिया“  अंतर्गत 39 प्राप्त प्रस्तावों पर स्वीकृति के संबंध मे कार्यों की समीक्षा कर निदेॅश दिए गए कि शासन की इस पहल को साकार रुप प्रदान किया जाए, जिससे जल संरक्षण के साथ-साथ इस अभियान के तहत निमिॅत तालाबों को महिला समूहों की आय का जरिया बनाया जाए। उन्होंने कहा की तालाबों में बारहमासी जल संग्रहण सुनिश्चित हो  ताकि महिला स्वयं सहायता समूह मत्स्य पालन व अन्य गतिविधियों से अपनी आजीविका सुदृढ़ कर सकें। वर्षा जल संचयन हेतु ’मोर गांव मोर पानी’ अभियान के अंतर्गत ’रिज टू वैली’ अवधारणा के तहत 1879 चिंन्हाकित कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के निर्देश दिए जिससे वर्षा जल ज्यादा संचयन हो सके ।

लापरवाही पर नोटिस और वेतन रोकने के निर्देश
बैठक में कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए, उन्होंने नरेगा कार्यों में लक्ष्य से पिछड़ने पर सीतापुर और मैनपाट के कार्यक्रम अधिकारियों (PO) को ’कारण बताओ नोटिस’ जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना में खराब प्रदर्शन और ’मोर गांव मोर पानी’ अभियान के प्रस्तावों में देरी करने पर लुंड्रा जनपद के सभी तकनीकी सहायकों का अप्रैल माह का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। उन्होंने विभिन्न योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री समग्र योजना, छ.ग.पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण, RGSA, क्षमता विकास योजना, 15वें वित्त, मुख्य मंत्री अधोसंरचना उन्नयन एवं विकास प्राधिकरण आदि योजनाओं के ग्राम पंचायतों में स्वीकृत अप्रारंभ और प्रगतिरत निर्माण कार्यों की समीक्षा की। जिसमें विगत एक वर्ष से पुराने अप्रारंभ कार्यों में आरसीसी जारी करने और उसी ग्राम पंचायत में अन्य योजनाओं के पूर्ण कार्य की अंतिम किस्त की राशि से उसकी वसूली के निर्देश दिए गए।

आवास और आंगनबाड़ी भवनों को पूर्ण करने का अल्टीमेटम
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में जिले की प्रगति  63.30% और पीएम जनमन आवास में 63.51% होने पर  जनपद प्रभारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने निर्देशित किया कि बारिश शुरू होने से पूर्व अधिक से अधिक आवास में प्लिंथ कार्य पूर्ण कराएं जाए साथ ही आवासों को अंदर बाहर के प्लास्टर के साथ पुरी तरह से पूर्ण कराएं।मनरेगा तथा आईसीडीएस के अभिशरण से स्वीकृत 393 नवीन आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण में देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने 31 मई तक सभी भवनों को उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने की समय-सीमा तय की है।

स्वच्छता और बुनियादी ढांचा
 स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालयों को तत्काल पूर्ण करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने तकनीकी अमले को निर्देशित किया कि वे निर्माण कार्यों का नियमित सत्यापन और मूल्यांकन समय पर सुनिश्चित करें ताकि भुगतान की प्रक्रिया बाधित न हो। सुशासन तिहार अंतर्गत ग्राम पंचायत में आयोजित  होने वाले 24 जनसमस्या निवारण शिविरों का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने तथा ग्रामों में आने वाली समस्याओं और शिकायतों को प्रथम चरण में निराकरण करने के निर्देश सभी को दिए।                                           

 बैठक में उपस्थित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए समय-सीमा और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे अन्यथा कार्यों में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, कार्यपालन अभियंता (ग्रामीण यांत्रिकी सेवा), उपसंचालक पंचायत, समस्त जनपदों के सीईओ, एसडीओ, सब इंजीनियर एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version