छत्तीसगढ़मुंगेली जिला

CG : इंजीनियर और ठेकेदार को निर्माण कार्यों में लापरवाही पड़ी भारी …

मुंगेली: कलेक्टर कुन्दन कुमार ने नगर पालिका मुंगेली क्षेत्र में संचालित विभिन्न निर्माण एवं अधोसंरचना कार्यों का सघन निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान लापरवाही और धीमी प्रगति पर उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ शब्दों में कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता या गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कलेक्टर ने निर्माणाधीन स्विमिंग पूल का निरीक्षण कर उसके ड्राइंग, डिजाइन और लागत का विस्तार से अवलोकन किया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि छत्तीसगढ़ के अन्य उत्कृष्ट स्विमिंग पूलों का अध्ययन कर आधुनिक सुविधाओं से युक्त, आकर्षक एवं उपयोगी स्वरूप में इसका निर्माण किया जाए, ताकि यह आम नागरिकों के लिए बेहतर सुविधा बन सके. निरीक्षण के दौरान गौरव पथ निर्माण कार्य में अत्यधिक धीमी प्रगति और कार्य के रुके होने पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को संबंधित ठेकेदार के खिलाफ तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश दिए. सभी लंबित निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूर्ण किया जाए, विशेष रूप से बारिश शुरू होने से पहले, ताकि शहरवासियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

नालंदा परिसर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने इसकी वर्तमान प्रगति और संभावित पूर्णता अवधि की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि यह परिसर जिले के युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा, जहां उन्हें बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध होगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस प्रकार की सुविधाओं से भविष्य में जिले से आईएएस और आईपीएस जैसे उच्च पदों पर चयन के अवसर बढ़ेंगे.नए नगरपालिका भवन के लिए चिन्हांकित स्थल का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने इसके डिजाइन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि भवन का निर्माण भविष्य में नगर निगम बनने की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए किया जाए, जिसमें सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हों. साथ ही शहर में एक अत्याधुनिक ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए.

मुंगेली प्रवेश द्वार की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कलेक्टर ने संबंधित इंजीनियर और ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए. उन्होंने गेट की गुणवत्ता में तत्काल सुधार करने और आसपास की सड़कों को दुरुस्त करने के आदेश दिए. कलेक्टर ने यह भी कहा कि प्रवेश द्वार को ऐतिहासिक और आकर्षक स्वरूप दिया जाए, जिससे यह शहर की पहचान बन सके.कलेक्टर कुन्दन कुमार ने दोहराया कि जिले में चल रहे सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन का उद्देश्य आम नागरिकों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है, और इस दिशा में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी.

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button