Site icon Kadwa Ghut

CG : नर्सिंग कॉलेज की छात्रा ने किया आत्महत्या…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नर्सिंग कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पंखे से उसकी लाश लटकते मिली। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। मृतिका की पहचान पचपेड़ी के लोहर्सी गांव की रहने वाली यामिनी कोसले 22 के रूप में हुई है। वह संदीपनी नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। वह पेंड्री के एक निजी हॉस्टल में बाकी छात्राओं के साथ रहती थी।

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह वह अपनी सहेलियों के साथ कॉलेज गई थी। क्लास अटेंड करने के बाद दोपहर में वह सहेलियों से पहले हॉस्टल लौट आई। शाम को कमरे में पंखे से लटकता हुआ शव मिला। जांच में सामने आया है कि छात्रा को लगातार अनजान नंबरों से कॉल आ रहे थे। दरअसलए यामिनी कोसले फर्स्ट ईयर की छात्रा थी।

माता.पिता प्राइवेट जॉब करते हैं। मंगलवार सुबह वह बाकी साथियों के साथ कॉलेज गई थी लेकिन दोपहर में रूम लौट आई। करीब शाम 6:30 बजे जब बाकी छात्राएं हॉस्टल पहुंची तो उन्होंने यामिनी का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटकते हुए देखा

उन्होंने फौरन इसकी जानकारी हॉस्टल संचालक को दी। जिसके बाद उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को बुलाया और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। बुधवार को पीएम कर परिजनों को शव सौंप दिया। वहीं पुलिस ने फोरेंसिक टीम से भी घटनास्थल की जांच करवाई। पुलिस का कहना है कि छात्रा के कमरे की तलाशी ली गई है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में उसकी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

वहीं जांच में यह भी सामने आया है कि यामिनी को लगातार अनजान नंबरों से कॉल आ रहे थे। हालांकि पुलिस अनजान नंबरों को लेकर परिजनों से पूछताछ कीए लेकिन उन्होंने इन नंबरों के बारे में कोई भी जानकारी होने से मना कर दिया है। थाना प्रभारी हरीश टांडेकर का कहना है कि छात्रा का मोबाइल जब्त कर लिया है। कॉल डिटेल्स की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा यामिनी के साथ रहने वाली सहेलियों से भी गहन पूछताछ की जा रही हैए ताकि सुसाइड की वजह स्पष्ट हो सके।

Exit mobile version