छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : OMG! बैग चोरी के शक में मचा बवाल, महिलाओं के दो पक्षों में विवाद …

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बीच बाजार पुरुष और महिलाओं के दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाते रहे। वहीं महिलाएं एक दूसरे को बाल पकड़कर घसीटती रहीं। ग्राहक और दुकानदार के बीच मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। यहां हर रविवार रिवर व्यू रोड पर संडे मार्केट लगता है। राजीव गांधी चौक निवासी नरेंद्र तेंदुलकर भी वहां बैग की दुकान लगाता है। शाम करीब 7 बजे चंद्रकुमार अपनी पत्नी के साथ खरीदारी करने पहुंचा।

इस दौरान दुकानदार की पत्नी को शक हुआ कि चंद्रकुमार के साथ आई महिला ने चुपके से बैग को अपने थैले में रख ली है। दुकानदार की पत्नी ने पूछताछ की तो महिला ने बैग रखने से इनकार कर दिया। फिर झूठा आरोप लगाने को लेकर विवाद शुरू कर दी। विवाद के दौरान चंद्रकुमार ने दुकानदार नरेंद्र तेंदुलकर के चेहरे पर एक मुक्का जड़ दिया, जिसके बाद विवाद और भी बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। महिलाओं ने भी सड़क पर एक-दूसरे के साथ झूमाझटकी और मारपीट शुरू कर दी।

दुकानदार की पत्नी ने बैग चोरी करने की आशंका जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। अचानक चंद्रकुमार और उसकी पत्नी आक्रोशित हो गए और चोरी का आरोप लगाने पर दुकानदार की पत्नी पर भड़क गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। नरेंद्र तेंदुलकर का आरोप है कि पहले उसके ऊपर हाथ उठाया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए और जमीन पर पटक-पटककर मारपीट की। वहीं युवतियों के बीच भी जमकर हाथापाई हुई, उन्होंने एक-दूसरे को बाल पकड़कर घसीटा। बीच बाजार हुई इस मारपीट से अफरा-तफरी मच गई।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मामूली बहस से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया, जिसके बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हाथ-मुक्का और लात-घूंसे चलाने लगे। महिलाएं भी आपस में बाल खींचकर मारपीट करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद दुकानदार नरेंद्र तेंदुलकर ने कोतवाली थाने में शिकायत की, जिस पर पुलिस ने आरोपी चंद्रकुमार के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.