DPR छत्तीसगढ समाचार

CG : त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन मई-जून 2026- मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में निर्वाचन तैयारियां तेज

रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति

एमसीबी/ मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन मई-जून 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु प्रशासनिक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन संबंधी समस्त कृत्यों के निर्वहन के लिए संबंधित जनपद पंचायत क्षेत्रों में रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसरों की नियुक्ति कर दी गई है।

निर्वाचन व्यवस्था के तहत जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र के लिए श्रुति धुर्वे, तहसीलदार मनेन्द्रगढ़ को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है, जबकि वैशाली सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार जनपद पंचायत भरतपुर क्षेत्र हेतु नीरजकांत तिवारी, तहसीलदार भरतपुर को रिटर्निंग ऑफिसर तथा अजय सिंह राठौर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भरतपुर को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।


निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत कुल 1 सरपंच एवं 2 पंच पदों के लिए निर्वाचन संपन्न कराया जाएगा। इसमें ग्राम पंचायत सोनहरी में सरपंच पद हेतु तथा ग्राम पंचायत बेलबहरा एवं चनवारीडांड में पंच पद हेतु निर्वाचन होगा। वहीं जनपद पंचायत भरतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत जुईली एवं नेरूवा में 2 पंच पदों के लिए उप निर्वाचन आयोजित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्धारित समय-सारणी के अनुसार नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 18 मई 2026 निर्धारित की गई है।

इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समयावधि के भीतर संबंधित निर्वाचन कार्यालय में अपना नामांकन प्रस्तुत करना होगा।
जिला प्रशासन ने संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं एवं संभावित अभ्यर्थियों से निर्वाचन कार्यक्रम की समयसीमा का पालन करने तथा निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। प्रशासन द्वारा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें