
Rajnandgaon : ग्रीन सिटी कॉलोनी में 3 लाख की चोरी…
राजनांदगांव, शहर में चोरी की घटनाएं फिर बढ़ने लगी है। ग्रीन सिटी कॉलोनी में एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के सूने मकान से 3 लाख की चोरी कर ली गई है। इसमें सोने के आभूषण, 2 किलो चांदी सहित महंगी घड़ियां और अन्य सामान शामिल है। घटना 21-22 दिसंबर के दरमियानी हुई है।
पुलिस ने बताया कि ट्रांसपोर्टर बलजीत िंसंह भाटिया अपने परिवार के सहित 21 दिसंबर की शाम से रायपुर गए थे। परिवार 22 दिसंबर की शाम में वापस लौटा तो उनके मकान का ताला टूटा हुआ था।
वहीं अलग-अलग कमरे में रखी आलमारी के लॉक भी टूट हुए थे, जहां से अज्ञात आरोपी ने सोने चांदी के जेवरात सहित करीब 3 लाख रुपए के सामानों की चोरी कर ली। मामले की शिकायत बसंतपुर थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। जिसमें दिख रहे कुछ संदेहियों की पतासाजी की जा रही है। बता दें कि दो दिन पहले ही मानव मंदिर चौक के गणेश मेडिकल में 65 हजार रुपए की चोरी हुई है।
इधर सोमनी की फैक्ट्री से भी 15 हजार रुपए चोरी इधर सोमनी थाना क्षेत्र मौजूद ब्रार लिमिटेड फैक्ट्री के कार्यालय का ताला तोड़कर 15 हजार रुपए नगद की चोरी कर ली गई है। यह वारदात भी 21-22 दिसंबर की दरमियानी रात हुई है। चोरों ने आसपास के अन्य फैक्ट्री में भी चोरी कर प्रयास किया है। जो सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुए हैं। इसके अलावा सोमनी पुलिस आरोपियों की पतासाजी कर रही है।


