छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : उतई थाने के बाहर छपरी युवक को पुलिस ने दी ये सजा …

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक युवक द्वारा जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद थाने के बाहर सोशल मीडिया रील बनाने का मामला सामने आया है। घटना उतई थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां एक युवक ने अपनी रिहाई के तुरंत बाद वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया, जो तेजी से वायरल हो गया। जानकारी के अनुसार, हर्ष साहू नाम का युवक करीब 17 महीने बाद जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। रिहाई के बाद जैसे ही वह उतई थाना परिसर के बाहर पहुंचा, उसने एक भोजपुरी गाने “आज जेल, कल बेल, परसो फिर वही खेल” पर रील बनाई और उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। वीडियो में उसका अंदाज पुलिस व्यवस्था और कानून को चुनौती देने जैसा बताया जा रहा है, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया और युवक को थाने बुलाया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसे अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए सख्त हिदायत दी। इस दौरान उससे उठक-बैठक भी लगवाई गई और मुर्गा बनने की सजा भी दी गई। पुलिस की इस कार्रवाई का वीडियो भी सामने आने की चर्चा है, जिससे मामला और अधिक सुर्खियों में आ गया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग युवक के इस व्यवहार को गलत और भड़काऊ बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग पुलिस की कार्रवाई को सख्त लेकिन जरूरी कदम मान रहे हैं। वीडियो में युवक का व्यवहार और थाने के बाहर इस तरह की रील बनाना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता दिखा।

स्थानीय पुलिस का कहना है कि थाने परिसर या उसके आसपास इस तरह की हरकतें अनुशासन के खिलाफ हैं और इससे गलत संदेश जाता है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था को हल्के में लेने या उसका मजाक उड़ाने जैसी किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, युवक पहले भी किसी मामले में जेल जा चुका है और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। रिहाई के तुरंत बाद इस तरह की रील बनाना पुलिस की नजर में गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता माना गया। इसी कारण उसे थाने बुलाकर समझाइश दी गई और कार्रवाई की गई। यह घटना सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और युवाओं में वायरल होने की प्रवृत्ति को भी उजागर करती है। आजकल कई लोग लोकप्रियता पाने के लिए कानून और सामाजिक मर्यादा की अनदेखी करते हुए वीडियो बनाते हैं, जिससे कई बार विवाद की स्थिति पैदा हो जाती है।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button