DPR छत्तीसगढ समाचारकांकेर जिला (उत्तर बस्तर)

CG : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन पंजीयन 30 मार्च तक …

उत्तर बस्तर कांकेर : जिले में संचालित समस्त शासकीय तथा अशासकीय महाविद्यालयों, मेडिकल कॉलेज, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 30 मार्च तक ऑनलाईन पंजीयन करा सकते हैं। 

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षा सत्र 2025-26 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं उच्चतर) के आवेदन पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही https://postmatric-scholarship.cg.nic.in/वेबसाइट पर ऑनलाईन की जा रही है, जिसके अंतर्गत विभाग द्वारा ऑनलाईन आवेदन हेतु तिथि निर्धारित है।

विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन पंजीयन हेतु नवीन/नवीनीकरण 27 मार्च, संस्थाओं द्वारा प्रस्ताव लॉक करने 29 मार्च और स्वीकृति आदेश लॉक करने की अंतिम तिथि आगामी 30 मार्च निर्धारित है। उक्त निर्धारित तिथि के पश्चात् शिक्षा सत्र 2025-26 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाईन आवेदन हेतु पोर्टल बंद कर दिया जाएगा एवं निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं तो इसके लिए संस्था प्रमुख जिम्मेदार होंगे।

Related Articles

Back to top button