छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon : ट्रैक्टर ट्रॉली चुराने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार…

राजनांदगांव, कोतवाली पुलिस की टीम ने ट्रैक्टर ट्रॉली चुराने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं इनसे चोरी का ट्रॉली खरीदने वाले दो लोगों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपियों से 3 ट्रैक्टर ट्रॉली, एक इंजन सहित चोरी में प्रयुक्त दुपहिया वाहनों को जब्त किया है।
पुलिस ने बताया कि बीते दिनों अलग-अलग जगहों से ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी होने की शिकायत दर्ज हुई। जिसके बाद पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी थी। तभी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को कुछ सुराग मिले। जिसके आधार पर आरोपी लोकेश कुमार साहू, सुमित मौर्य, निकेत झारिया और टीकम दास साहू को हिरासत में लिया। चोरी की ट्रॉली आरोपी भूषण देवांगन और राजकुमार भारती को बेचने की जानकारी दी।



