CG : ऐश्वर्या रेसिडेंसी बंगले से कीमती गहने चोरी, नौकर पर शक …
रायपुर। ऐश्वर्या रेसिडेंसी स्थित कारोबारी उमेश अग्रवाल के बंगले में कीमती गहनों की चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की घटना में आलमारी के लॉकर में रखी दो हीरे की अंगूठी और 28 ग्राम सोने का हार गायब हो गया। चोरी गए जेवरात की कुल कीमत लगभग 25 लाख रूपये बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में घर के नौकर भूपेश भोई पर शक जताया गया है। पुलिस की टीमें बंगले और आसपास के क्षेत्र में साक्ष्यों की तलाश में जुटी हैं।
चोरी की सूचना मिलने के बाद परिवार ने तुरंत तेलीबांधा थाना में FIR दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि आरोपित के खिलाफ कार्रवाई के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में CCTV फुटेज, बंगले के प्रवेश मार्ग और संभावित संदिग्धों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही पड़ोसियों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
