छत्तीसगढ़रायगढ जिला

CG : प्रतियोगी परीक्षाओं और जन-कल्याणकारी योजनाओं का सशक्त मार्गदर्शक ‘जनमन’ पत्रिका

रायगढ़, शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने और युवाओं को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए सशक्त बनाने में जनसंपर्क संचालनालय द्वारा प्रकाशित ‘जनमन’ पत्रिका एक विश्वसनीय और प्रेरणादायी माध्यम के रूप में स्थापित हो चुकी है। यह पत्रिका न केवल शासन की नीतियों और उपलब्धियों का प्रामाणिक दस्तावेज प्रस्तुत करती है, बल्कि आम नागरिकों और युवाओं के लिए मार्गदर्शन का कार्य भी कर रही है।

      रायगढ़ निवासी पवन सिंह ठाकुर इस पत्रिका के नियमित पाठक हैं। वे प्रतिमाह जिला जनसंपर्क कार्यालय, रायगढ़ से ‘जनमन पत्रिका’ प्राप्त करते हैं और बताते हैं कि इस पत्रिका ने उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं की स्पष्ट एवं विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई है। उनके अनुसार, इस पत्रिका में योजनाओं की पात्रता, प्रक्रिया और उद्देश्य का सरल भाषा में विवरण दिया जाता है। इसे पढ़कर उन्होंने कई योजनाओं का लाभ उठाया है। यह न केवल ज्ञानवर्धक है, बल्कि शासन की कार्यप्रणाली को समझने का सबसे सहज माध्यम भी है।

      ‘जनमन’ की विशेषता केवल योजनाओं तक सीमित नहीं है। यह पत्रिका प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही है। इसमें राज्य के विकास कार्यों, सांस्कृतिक विरासत, प्रशासनिक पहलों तथा समसामयिक विषयों का संतुलित और तथ्यपरक प्रस्तुतीकरण होता है। यही कारण है कि अनेक विद्यार्थी इसे अपने अध्ययन सामग्री का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं। राज्य से जुड़ी अद्यतन जानकारियाँ परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नों के संदर्भ में सहायक सिद्ध हो रही हैं।

जनसंपर्क संचालनालय, रायपुर द्वारा प्रकाशित ‘जनमन’ का उद्देश्य स्पष्ट है-समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी पहुँचाना, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही जानकारी के अभाव में वंचित न रहे। शासन के निर्देशानुसार यह पत्रिका जिला जनसंपर्क कार्यालयों, स्थानीय शासकीय कार्यालयों तथा विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों और शिविरों में आमजन को निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.