छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : पति ने पत्नी को गला दबा कर मारा, फिर लटका फंदे में…

बिलासपुर। बिलासपुर में एक घर में पति-पत्नी की लाश मिली है। सोमवार को कमरे में पत्नी बिस्तर पर मृत पड़ी थी, जबकि पति पंखे से फांसी पर लटका मिला। वहीं, कमरे की दीवार पर लिपस्टिक से राजेश विश्वास नाम और उससे पत्नी की बात करने और मिलने जैसी बातें लिखी है। आशंका है कि चरित्र संदेह के चलते पहले पति ने गला घोंटकर पत्नी को मार दिया फिर उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। दीवार पर लिखा है कि ‘राजेश विश्वास के कारण हम मर रहे हैं। अपनी मां के मोबाइल में बात करते पकड़ी गई। पति के नहीं रहने पर वह बात करती थी। ऊर्जा पार्क में भी पकड़ी गई। बच्चे आई लव यू।’ घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि मृतिका नेहा उर्फ शिवानी तांबे ने 10 साल पहले राज तांबे से लव मैरिज की थी। दंपती के 3 बच्चे हैं। चरित्र संदेह को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

टीआई प्रदीप आर्या ने बताया कि अटल आवास में राज तांबे और नेहा उर्फ शिवानी तांबे रहते थे। दोनों लायंस कंपनी में सफाईकर्मी का काम करते थे। उनके 3 बच्चे हैं। दोनों पति-पत्नी 24 नवंबर की दोपहर तक घर से बाहर नहीं निकले। तब मोहल्ले में ही रहने वाली मृतका की मां रीना चिन्ना उन्हें देखने के लिए घर गई। तब घर का दरवाजा बंद था। वह दरवाजा खोलकर अंदर गई। उनकी बेटी नेहा उर्फ शिवानी बिस्तर पर मृत पड़ी थी। वहीं उनका दामाद पंखे में फांसी के फंदे पर झूल रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही सरकंडा पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button