DPR छत्तीसगढ समाचारबलौदाबाजार ज़िला

CG : रैंप योजना अंतर्गत इको टूरिज्म का सेक्टर स्पेसिफिक प्रशिक्षण संपन्न

पर्यटन क्षेत्र से जुड़े युवा उद्यमियों, महिला स्व-सहायता समूहों एवं स्थानीय प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक लिया  भाग

बलौदाबाजार, केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी रैंप योजना (RAMP) अंतर्गत भाटापारा में सेक्टर स्पेसिफिक कार्यक्रम के तहत इको टूरिज्म विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सीएसआईडीसी रायपुर के बैनर तले  एनआईएमएससी हैदराबाद द्वारा आयोजित की गई। यह प्रशिक्षण 24 से 26 फरवरी को गायत्री शक्तिपीठ भाटापारा में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में बलौदाबाजार जिले के पर्यटन क्षेत्र से जुड़े युवा उद्यमियों, महिला स्व-सहायता समूहों एवं स्थानीय प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को इको टूरिज्म के उभरते रुझानों, सतत पर्यटन विकास, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा स्थानीय रोजगार सृजन के अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही छत्तीसगढ़ शासन की उद्योग नीति 2024-30 के प्रावधानों से भी प्रतिभागियों को अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के विशेष अतिथि बुद्धेश्वर वर्मा (ट्रस्टी, गायत्री शक्तिपीठ भाटापारा) उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में पर्यटन क्षेत्र में नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं सेवा भावना को अपनाने पर विशेष जोर दिया।प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस पर गौरव यादव (संचालक, नाइट कैंपर्स कोरबा) द्वारा ट्रैकिंग एवं कैंपिंग विषय पर व्यवहारिक वर्कशॉप आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों को एडवेंचर टूरिज्म के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी गई।

तृतीय दिवस पर गिरधारी लाल वर्मा (व्यवस्थापक, गायत्री शक्तिपीठ भाटापारा) की उपस्थिति में समापन सत्र आयोजित हुआ। कार्यक्रम का समापन  प्रमाण-पत्र वितरण के साथ किया गया।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 38 उद्यमियों ने भाग लेकर अपने कौशल को सुदृढ़ किया।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.