DPR छत्तीसगढ समाचारगौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिलाछत्तीसगढ़

CG : राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में जीपीएम जिले के खिलाड़ियो ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रौशन किया

गौरेला पेंड्रा मरवाही, बिलासपुर में 15 से 18 अक्टूबर तक आयोजित 25वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में जीपीएम जिले के खिलाड़ियो ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रौशन किया। प्रतियोगिता में कबड्डी बालक एवं बालिका 14 एवं 17 वर्ष, बेशबॉल बालक एवं बालिका 14,17,19 वर्ष और कराते बालक एवं बालिका 14,17,19 वर्ष विधा आयोजित थी। जिले के खिलाड़ियो के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बदौलत इस प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग ने चैंपियनशिप ट्रॉफ़ी अपने नाम किया।

    प्रतियोगिता में जीपीएम जिले से विभिन्न वर्गों से सभी विधाओ में शामिल खिलाड़ियो का उत्कृष प्रदर्शन रहा। कराते 14 वर्ष बालक वर्ग में एन. सूरज और निहाल राठौर ने स्वर्ण पदक जीते। विनायक चक्रधारी ने रजत पदक और राजवीर जैसवाल ने कास्य पदक, कराते 17 वर्ष बालक वर्ग में यमांक यादव और हर्ष यादव ने स्वर्ण पदक, हर्षित चक्रधारी ने रजत पदक, नलिन यादव और अवल राठौर ने कास्य पदक, कराते 19 वर्ष बालक वर्ग में आदित्य प्रताप सेन और कौशलेन्द्र पाव ने स्वर्ण पदक, कराते 14 वर्ष बालिका वर्ग में दिक्षा यादव ने रजत पदक, केशरी ने कास्य पदक, 17 वर्ष बालिका वर्ग में मन्नु राठौर ने स्वर्ण पदक, निर्जला राठौर, आयुषी पदवार और मिष्टि चक्रधारी ने रजत पदक और 19 वर्ष बालिका वर्ग में ईश्वरी भगत ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी तरह कबड्डी प्रतियोगिता में बालक और बालिका 14,17 वर्ष वर्ग ने स्वर्ण पदक एवं बेसबॉल बालक 14,17,19 वर्ष वर्ग ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button