DPR छत्तीसगढ समाचार

CG : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत इंटिग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर के संबंध में बैठक संपन्न

कोण्डागांव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोण्डागांव के निर्देशानुसार जिला मिशन प्रबंधक के अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान‘ अंतर्गत इंटिग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर (आई.एफ.सी.) के संबंध में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक कार्यालय कलेक्टर कोण्डागांव के सभा कक्ष में आयोजन किया गया।
इस समीक्षा बैठक में जिले में चयनित आई.एफ.सी. क्लस्टर के कार्यों की समीक्षा सह आय व्यय का ब्यौरा लिया गया एवं जिले में आई.एफ.सी. क्लस्टर अंतर्गत चयनित कुल 61 गांव में प्रत्येक गांव से 50 महिला किसानों को तीनों गतिविधि (मुर्गी पालन, सब्जी उत्पादन एवं मक्का उत्पादन) से जोड़कर कार्य करते हुए उनके आजीविका में वृध्दि किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

जिले में उड़ान महिला कृषक उत्पादक कम्पनी चिखलपुटी जिसके अंतर्गत विकासखण्ड कोण्डागांव फरसगावं एवं माकड़ी के चयनित महिला किसान एवं उत्पादक समूह कार्य कर रहे हैं तथा मांझीनगढ़ महिला कृषक उत्पादक कम्पनी विश्रामपुरी जिसके अंतर्गत विकासखण्ड बड़ेराजपुर एवं केशकाल के महिला किसान एवं उत्पादक समूह कार्य कर रहे हैं। सभी आई.एफ.सी. एंकर को निर्देशित किया गया है कि कम्पनी सी.ई.ओ के साथ कृषि से संबंधित बीज, खाद एवं कृषि उपकरण तथा पशुपालन से संबंधित चूजे, गाय बकरी, सूकर आदि का मांग आधारित कार्ययोजना तैयार कर निर्धारित समय पर उपलब्ध करा कर चयनित महिलाओं के आजीविका गतिविधि में तीव्रता के साथ कार्य करते हुए उनके आय स्त्रोत में वृध्दि कर लखपति दीदी बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

जिले अंतर्गत सभी महिला संकुल संगठन के अध्यक्षों को ये निर्देशित किया गया है कि वे सभी कैडर के कार्यों की समीक्षा करें एवं उन्हें समय से मानदेय प्रदान करें।
इस अवसर पर विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक, नोडल क्षेत्रीय समन्वयक, पी.आर.पी, आई.एफ.सी. क्लस्टर के अध्यक्ष लेखापाल आई.एफ.सी. एंकर, उड़ान महिला कृषक उत्पादक कम्पनी चिखलपुटी तथा मांझीनगढ़ महिला कृषक उत्पादक कम्पनी विश्रामपुरी के सी.ई.ओ. एवं मिशन के लेखापाल उपस्थित रहे।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.