DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025

एकलव्य विद्यालयों की राष्ट्रीय क्रीडा प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ को देश में दूसरा स्थान

प्रदेश के प्रतिभागियों को मिला 55 स्वर्ण, 43 रजत एवं 64 कांस्य पदक

मुख्यमंत्री और आदिम जाति मंत्री ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर, एकलव्य आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 में छत्तीसगढ़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के एकलव्य विद्यालयों के प्रतिभागियों ने 55 स्वर्ण, 43 रजत एवं 64 कांस्य पदकों के साथ कुल 162 पदक प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने इस उपलब्धि के लिए सभी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों तथा शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

आदिम जाति विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की चौथी राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 11 नवंबर 2025 से 15 नवंबर 2025 तक ओड़िशा राज्य के सुंदरगढ़ में सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के लगभग 7000 खिलाड़ियों ने भाग लिया। छत्तीसगढ़ राज्य के 75 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में विद्यालय, जिला, संभाग एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिता से उत्कृष्ट विद्यार्थियों का चयन कर 466 प्रतिभागियों सहित कुल 516 सदस्यीय दल, राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में पूरे देश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रदेश के एकलव्य विद्यालयो के प्रतिभागियों द्वारा 55 स्वर्ण, 43 रजत एवं 64 कांस्य पदकों के साथ कुल 162 पदक प्राप्त कर देश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसमें एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयो  के विद्यार्थियों द्वारा स्वीमिंग में 10 स्वर्ण, 09 रजत व 07 कांस्य, कुश्ती एवं एथलेटिक्स में 07-07 स्वर्ण, ताईक्वांडो एवं तीरंदाजी में 05-05 स्वर्ण, जूडो एवं बैडमिंटन में 04-04 स्वर्ण प्राप्त कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया गया। 

ओड़िशा के मुख्यमंत्री, मोहन चरण मांझी एवं केन्द्रीय मंत्री, जुएल ओराम प्रदेश के प्रतिभागियों को ट्राफी प्रदान की। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के 75 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में 27300 से अधिक विद्यार्थी प्रवेश प्राप्त कर अध्ययनरत हैं। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयो में बेहतर शिक्षा के साथ-साथ, विद्यार्थियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य का पूरा ध्यान दिया जाता है। इसी का परिणाम है कि आज यहां के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के साथ-साथ पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, आयुक्त डॉं. सरांश मित्तर ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने पर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के समस्त छात्र-छात्राओं, शिक्षकों सहित पूरी टीम को बधाई दी है।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.