छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : रायपुर : 2 कर्मचारियों की जान दमकल कर्मियों ने बचाई, फैक्ट्री आगजनी घटना पर अपडेट …

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक लकड़ी फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री परिसर में रखा एक ट्रैक्टर और कई मशीनें जलकर पूरी तरह नष्ट हो गईं। घटना के समय फैक्ट्री के अंदर मौजूद दो कर्मचारियों को दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मिली जानकारी के अनुसार उरला थाना क्षेत्र स्थित भीम सरिया मिनरल प्रा. लि. की लकड़ी फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात करीब आधी रात के आसपास अचानक आग लग गई।

आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया और फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री से उठती तेज लपटें और घना धुआं देखकर आसपास के लोग घबरा गए और तत्काल पुलिस व दमकल विभाग को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही नगर निगम और निजी संस्थानों की दमकल की छह से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास शुरू किया। करीब ढाई से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। इस दौरान दमकल टीम ने साहसिक कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री के अंदर फंसे दो कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते किए गए इस बचाव कार्य से एक बड़ा हादसा टल गया।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.