Site icon Kadwa Ghut

CG : रायपुर में बस की चोरी, नया बस स्टैंड से पार …

रायपुर। राजधानी में अब कार बाइक के इतर बड़े भारी वाहनों की चोरियां होने लगी है। नया बस स्टैंड से एक बस चोरी कर ली गई। हिमालियन हाइट्स निवासी अब्दुल अलीम 48 ने कल शाम रिपोर्ट दर्ज कराई। टिकरापारा पुलिस के अनुसार 6 मार्च की रात भाठागांव नया बस स्टैंड में खड़ी बस सीजी 07ई0782 चोर ले भागे।

पुलिस ने धारा 305 दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस बस स्टैंड और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फूटेज से आरोपियों की पड़ताल कर रही है। इससे पहले होली के दिन तेलीबांधा के काली मंदिर के पास खड़े 12 चक्का ट्रक चोरी कर ली गई थी। पुलिस ने चोरों को सारंगढ़ से गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त किया था।

Exit mobile version