छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : RDA की संपत्तियों की बुकिंग हुई ऑनलाइन, अब घर बैठे करें आवेदन …

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) ने नागरिकों की सुविधा के लिए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी है। अब इच्छुक आवेदक बिना कार्यालय गए घर बैठे ही आरडीए की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों की जानकारी लेकर ऑनलाइन आवेदन और बुकिंग कर सकेंगे।

आरडीए ने फिलहाल करीब 121 संपत्तियों को ऑनलाइन बुकिंग के लिए उपलब्ध कराया है। इनमें कमल विहार और रावभाटा सहित प्राधिकरण की प्रमुख आवासीय एवं व्यावसायिक योजनाओं की संपत्तियां शामिल हैं। कमल विहार में आवासीय फ्लैट्स के साथ आवासीय और व्यावसायिक भूखंड उपलब्ध हैं, जबकि रावभाटा में व्यावसायिक संपत्तियों की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू की गई है।

प्राधिकरण ने कमजोर एवं निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए भी आवासीय परियोजनाएं विकसित की हैं, ताकि हर वर्ग के नागरिकों को उनकी जरूरत और आर्थिक क्षमता के अनुरूप आवास उपलब्ध कराया जा सके।

ऑनलाइन बुकिंग के साथ अब हितग्राही वेबसाइट के जरिए मेंटेनेंस चार्ज का ऑनलाइन भुगतान भी कर सकेंगे। इससे लोगों को कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और पूरी प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध होगी।

आरडीए अध्यक्ष नंदे साहू ने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य नागरिकों को आधुनिक, पारदर्शी और जनहितैषी सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था से लोगों का समय बचेगा और संपत्तियों के आवंटन की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनेगी। उन्होंने नागरिकों से इस डिजिटल सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील भी की।

आरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अवनीश कुमार शरण ने बताया कि लंबे समय से संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया बंद थी। अब उपलब्ध सभी संपत्तियों को एक साथ ऑनलाइन पोर्टल पर लाइव कर दिया गया है, जिससे आवेदकों को पारदर्शी, त्वरित और आसान तरीके से बुकिंग की सुविधा मिलेगी।

आरडीए की यह पहल डिजिटल प्रशासन को बढ़ावा देने के साथ-साथ नागरिक सेवाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। अब संपत्तियों के आवेदन, भुगतान और आवंटन की पूरी प्रक्रिया पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान और तेज हो जाएगी।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
ऐप पर पढ़ें