DPR छत्तीसगढ समाचारगौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिला

CG : ऋण प्रकरणों को लंबित रखने पर बैंकर्स के प्रति कलेक्टर ने जताया कड़ी नाराजगी

लंबित प्रकरणों को एक सप्ताह के भीतर निराकृत नहीं करने पर होगी कार्रवाई

गौरेला पेंड्रा मरवाही, शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभ दिलाने तथा रोजगार-स्वरोजगार के लिए छोटे-छोटे व्यवसायों के लिए विभागों द्वारा बैंकों को भेजे गए ऋण प्रकरणों को लंबित रखने पर कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने बैंकर्स के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त किया है। कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं पुनरीक्षा समिति (डीएलसीसी व डीएलआरसी) की बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न शासकीय योजनाओं के लक्ष्य, प्रगति एवं ऋण प्रकरणों की बैंकवार समीक्षा की।  समीक्षा के दौरान ग्रामीण आजीविका मिशन, अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, ग्रामोद्योग, मछली पालन, उद्यानिकी, पशुधन विकास विभाग द्वारा बैंको को भेजे गए अधिकांश ऋण प्रकरण बैंको में लंबित पाया गया।

कलेक्टर ने बैंकर्स से कहा कि विभागों द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए बड़ी मेहनत से प्रकरण तैयार करके बैंकों को भेजा जाता हैं, जिसे बैंको द्वारा अपने पास अनावश्यक रुप से लंबित रखा जाता हैं जो कि उचित नहीं हैं। उन्होंने नियम प्रक्रिया का पालन करते हुए चेक लिस्ट के अनुसार प्रकरणों की जांच करके शीघ्रता से प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान करने कहा। उन्होंने कहा कि प्रकरणों में यदि किसी तरह की कमी है तो कारण बताते हुए संबंधित विभाग को वापस कर दें, लेकिन प्रकरण अपने पास लंबित नहीं रखें। उन्होंने स्वसहायता समूहों के लिए आजीविका गतिविधियों, आदिवासी स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, केसीसी, पीएम सूर्य घर आदि योजनाओं के लंबित प्रकरणों को एक सप्ताह के भीतर निराकृत करने तथा निराकरण नहीं होने की स्थिति में उनके विरुध्द कार्रवाई करने कहा।

बैठक में मुख्य प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक आरएस बघेल ने जिले में बैकिंग गतिविधियों, बैंको का सीडी रेशियों एवं व्यवसाय की जानकारी दी। बैठक में जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, रिजर्व बैंक आफ इंडिया एवं नाबार्ड के महाप्रबंधक सहित भारतीय स्टेट बैंक, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैक, इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, आईडीबीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, बैंक आफ महाराष्ट्र, केन्रा बैंक एवं यूबीआई बैंक के शाखा प्रबंधक-प्रतिनिधि उपस्थित थे।
बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाओं के साथ तनाव और दबाव मुक्त होकर परीक्षा की तैयारी करने कलेक्टर ने बच्चों को दिए संदेश

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 18 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आगामी 20 फरवरी से आयोजित 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने जिले के सभी छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि प्यारे विद्यार्थियों साल भर की मेहनत के बाद अब समय आया है उस मेहनत को भुनाने का। आपके आने वाले स्वर्णिम भविष्य की शुरुआत यहीं से होती है। बोर्ड परीक्षा का यह अवसर आपको खुद के प्रति जिम्मेदार बनाने का अवसर है। इस परीक्षा को बोझ की तरह नहीं, बल्कि एक आम परीक्षा की तरह ही समझें और परीक्षा को एक उत्सव की तरह मानकर इसका आनंद लें।


                कलेक्टर ने अपने संदेश में कहा है कि अपनी तैयारी और बेहतर करें। जो पढ़े हैं, उसे रिवाइज करें। क्रमवार प्रश्न हल करने का अभ्यास करें। अपने अभिभावकों से बात करें। उनसे अपनी बातें शेयर कर पेपर हल करने के तरीके पर मार्गदर्शन लें। अपने शिक्षकों से मार्गदर्शन लें। विगत वर्षों के प्रश्नपत्र हल करने के साथ ही विद्यालय में उपलब्ध कराए गए ब्लू प्रिंट प्रश्न पत्र को हल करें। उन्होंने कहा है कि परीक्षा को लेकर दबाव बिल्कुल मत लें। मन हल्का रखें। स्वस्थ रहें। भोजन, पढ़ाई और सोने के समय का सही नियोजन करें।

बेहतर दिनचर्या के साथ अपनी तैयारी को अंजाम दें। तनाव और मानसिक दबाव से बचने के लिए प्रतिदिन योग प्राणायाम और ध्यान जरूर करें। इससे आपकी एकाग्रता बढ़ेगी और याद करने की क्षमता में भी वृद्धि होगी। साथ ही प्रश्न हल करने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने अभिभावकों से भी अनुरोध किया है कि परीक्षा के इस समय में बच्चों को तनाव मुक्त रखें उनके स्वस्थ आहार का ध्यान रखते हुए घर में उन्हें अच्छा माहौल दें।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.