छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : रक्तदान शिविर का आयोजन : शहीद नंदकुमार पटेल शासकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किया रक्तदान…

रायपुर । शहीद नंदकुमार पटेल शासकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. प्रीति शर्मा के मार्गदर्शन में यूथ रेड क्रॉस सोसायटी और एनएसएस के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जहां 11 योग्य छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया।

इस अवसर पर मॉडल ब्लड सेंटर, डॉ भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के डॉक्टर, रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रभारी डॉ युगबोध पटले, एनएसएस अधिकारी डॉ कविता कोसरिया के साथ महाविद्यालय के प्राचार्य व छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे। शिविर में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, अधिकारियों और कर्मचारियों में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। रक्तदान से पूर्व, सभी रक्तदाताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सा टीम द्वारा हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, वजन तथा अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जाँचें की गईं।

जाँच में योग्य पाए गए कुल 11 लोगों (कर्मचारी, अधिकारी और छात्र) ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया। रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रभारी डॉ युगबोध पटले और एनएसएस अधिकारी डॉ कविता कोसरिया ने सभी रक्तदाताओं और आयोजन में सहयोग देने वाली टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी और मानवता की सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.