
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने संभाला कार्यभार
राजनांदगांव। जिले की नई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने आज औपचारिक रूप से पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया।
कार्यभार ग्रहण के पश्चात उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सभी को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
एसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि— “जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।”


