छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG स्कूल अलर्ट: कुत्तों के हमलों से दहशत, शिक्षा विभाग ने मांगी प्रशासन से मदद….

छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग इन दिनों पढ़ाई से ज्यादा कुत्तों के डर में उलझा नजर आ रहा है। जिन कुत्तों की गिनती और “कुंडली” कुछ समय पहले शिक्षकों से बनवाई गई थी, वही अब विभाग के लिए सिरदर्द बन चुके हैं। हालात ऐसे बन गए कि शिक्षा विभाग को आखिरकार जिला प्रशासन की शरण लेनी पड़ी।

बिलासपुर के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने जिला पंचायत के CEO को त्राहिमाम पत्र भेजते हुए स्कूलों में शिक्षकों और बच्चों को कुत्तों व अन्य आवारा जानवरों से बचाने की मांग की है। पत्र में साफ तौर पर कहा गया है कि स्कूल परिसरों और आसपास आवारा कुत्तों का डेरा बना रहता है, जो अक्सर उग्र होकर हमला कर रहे हैं।

दरअसल, यह पत्र उस चौंकाने वाली घटना के बाद भेजा गया है, जब बिलासपुर के एक स्कूल में घुसकर कुत्तों ने दो शिक्षकों और स्कूली बच्चों पर हमला कर दिया था। इस हमले में कई लोग घायल हुए, जिसके बाद विभाग को डर सता रहा है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति फिर हो सकती है।

डीईओ ने पत्र में अनुरोध किया है कि स्कूल परिसरों से कुत्तों और अन्य जानवरों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई और शिक्षकों का कार्य सुरक्षित माहौल में हो सके।

यह भी पढे़ : CG NEWS: नियम तोड़ने पर 8 पुलिसकर्मियों का कटा चालान, महिला पुलिसकर्मी भी शामिल

CG स्कूल अलर्ट: कुत्तों के हमलों से दहशत, शिक्षा विभाग ने मांगी प्रशासन से मदद….