छत्तीसगढ़

CG : सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा …

बीजापुर । जिला प्रशासन बीजापुर की डिजिटल पहल ‘‘सेवा सेतु‘‘ आम नागरिकों के लिए सुशासन का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है। ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सेवा सेतु केन्द्रों के माध्यम से अब विभिन्न प्रमाण-पत्र एवं अन्य नागरिक सेवाएं तेजी से उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे आमजन का समय, श्रम और आर्थिक व्यय तीनों की बचत हो रही है तथा शासन के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

इसी क्रम में विकासखंड भैरमगढ़ की ग्राम पंचायत तड़केल निवासी वंदना हेमला को सेवा सेतु केन्द्र नेलेसनार के माध्यम से एक ही दिन में स्थानीय निवास प्रमाण-पत्र जारी किया गया। उनके आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए स्थानीय निवास प्रमाण-पत्र क्रमांक 0707012618002857 प्रदान किया गया। प्रमाण-पत्र का वितरण सेवा सेतु मैनेजर मुकेश कुमार बघेल द्वारा सेवा सेतु केन्द्र नेलेसनार में किया गया। पूरी प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन, पारदर्शी एवं समयबद्ध रही, जिससे हितग्राही को किसी भी प्रकार की अनावश्यक भागदौड़ नहीं करनी पड़ी। निर्धारित समय में प्रमाण-पत्र मिलने पर वंदना हेमला ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन की इस जनहितैषी पहल की सराहना की।

वंदना हेमला ने बताया कि पहले शासकीय प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय के साथ आर्थिक बोझ भी बढ़ता था। लेकिन सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से आवेदन करना बेहद सरल और सुविधाजनक रहा। समय पर स्थानीय निवास प्रमाण-पत्र मिलने से उनके आवश्यक कार्य भी बिना किसी बाधा के पूरे हो सके। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु जैसी व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए अत्यंत लाभदायक है और इससे शासन की सेवाएं वास्तव में अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं।

जिला प्रशासन बीजापुर की यह पहल शासन की डिजिटल सेवाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है। सेवा सेतु केन्द्रों के माध्यम से स्थानीय निवास, जाति, आय, जन्म, मृत्यु, विवाह सहित अनेक शासकीय सेवाएं पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे नागरिकों का शासन के प्रति विश्वास मजबूत हो रहा है और सुशासन की अवधारणा को धरातल पर साकार रूप मिल रहा है। जिला प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक को बिना किसी अनावश्यक विलंब के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना है। सेवा सेतु केन्द्र इसी उद्देश्य को साकार करते हुए शासन और आमजन के बीच एक सशक्त डिजिटल सेतु के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

हितग्राही की जुबानी

सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से मुझे स्थानीय निवास प्रमाण-पत्र बहुत ही कम समय में प्राप्त हुआ। पूरी प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक रही। इसके लिए मैं जिला प्रशासन बीजापुर एवं सेवा सेतु केन्द्र का आभार व्यक्त करती हूँ।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
ऐप पर पढ़ें