छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : ढाबा में चल रही थी अवैध शराब बिक्री, दो आरोपी गिरफ्तार

  • पुलिस ने 15 बोतल बियर जब्त कर न्यायालय में पेश किया

राजनांदगांव। थाना सोमनी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वीर जी ढाबा देवादा में दबिश दी। यहां से पुलिस ने 15 बोतल बियर जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत लगभग 3 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी भोला राम क्षत्री (35) ग्राम इराईकला थाना घुमका निवासी और ढाबा संचालक दलजीत सिंह (40) निवासी वीर जी ढाबा देवादा हैं। दोनों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

एसपी मोहित गर्ग के निर्देशन और एएसपी राहुल देव शर्मा व सीएसपी वैशाली जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सोमनी उप निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। टीम में पुलिसकर्मियों का योगदान सराहनीय रहा।

इसे भी पढ़े : Rajnandgaon : शांति भंग करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button