DPR छत्तीसगढ समाचार

CG : शिशु संरक्षण माह का हुआ भव्य शुभारंभ, बच्चों को विटामिन ‘ए’ और आयरन सिरप पिलाकर किया जागरूकता अभियान का आगाज

एमसीबी/ मनेंद्रगढ़ के 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल में आज 17 मार्च 2026 को शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ अत्यंत उत्साह और जागरूकता के माहौल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. विनीत विश्वकर्मा, अस्पताल अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. एस. सिंह, डीपीएम शिशिर जायसवाल एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर के नोडल अधिकारी अवनीश पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा बच्चों को विटामिन ‘ए’ एवं आयरन फोलिक एसिड सिरप पिलाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई तथा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर जिले भर में जन जागरूकता का संदेश प्रसारित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि शिशु संरक्षण माह का उद्देश्य बच्चों को कुपोषण, एनीमिया और विभिन्न संक्रामक बीमारियों से बचाना है। विटामिन ‘ए’ बच्चों की दृष्टि और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है, वहीं आयरन फोलिक एसिड सिरप बच्चों में खून की कमी को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि यह अभियान विशेष रूप से 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है।
अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य संस्थानों में ले जाकर निर्धारित दवाएं और पोषण संबंधी सेवाएं अवश्य दिलाएं। उन्होंने यह भी बताया कि शिशु संरक्षण माह के दौरान टीकाकरण, पोषण परामर्श, स्वास्थ्य जांच और आवश्यक दवाओं का वितरण एक साथ किया जाएगा, जिससे बच्चों को समग्र स्वास्थ्य लाभ मिल सके।


इस अवसर पर जागरूकता रथ के माध्यम से शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। रथ के जरिए लोगों को बच्चों के पोषण, टीकाकरण, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक परिवार इस अभियान से जुड़ सकें। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान केवल स्वास्थ्य विभाग का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी से सफल होने वाला जनआंदोलन है। कार्यक्रम में  RMNCH सलाहकार सुषमा पाण्डेय, बीपीएम संतोष नायक, वरुण मिश्रा सहित अस्पताल के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.