छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : शिविर के दौरान अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को दी गई स्मार्ट मीटर की तकनीकी जानकारी…

दुर्ग, । भारत सरकार के केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के निर्देशानुसार, उपभोक्ताओं को आधुनिक बिजली प्रणालियों के प्रति जागरूक करने के लिए 23 फरवरी 2026 तक ‘‘स्मार्ट मीटर पखवाड़ा’’ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सीएसपीडीसीएल दुर्ग क्षेत्र के अंतर्गत वितरण केंद्र पाटन में एक वृहद उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीएसपीडीसीएल पाटन संभाग के कार्यपालन अभियंता बी.पी. दीपक, सहायक अभियंता कमलेश कुमार साहू, कनिष्ठ अभियंता राजेश कुमार साहू और जीनस स्मार्ट मीटर के मैनेजर केदारनाथ साहनी उपस्थित रहे। शिविर में विभाग के कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय उपभोक्ताओं ने हिस्सा लिया।

शिविर के दौरान अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की स्मार्ट मीटर से जुड़ी शंकाओं को दूर करते हुए इसके विभिन्न फायदों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्य रूप से उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की पारदर्शिता और सटीक बिलिंग के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर पूरी तरह स्वचालित है, इससे मानवीय हस्तक्षेप खत्म होगा और गलत रीडिंग या बिलिंग की समस्या से निजात मिलेगी।

शिविर में उपभोक्ताओं को सिखाया गया कि कैसे वे मोर बिजली ऐप के माध्यम से अपने स्मार्ट मीटर का लाइव डेटा, बैलेंस और खपत की जांच कर सकते हैं। उपभोक्ता अपनी खपत को ट्रैक कर बिजली बिल कम कर सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर और रिले ऑफ (लाइट बंद होने) की स्थिति में अपनाए जाने वाले कदमों के बारे में सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा मौके पर ही निराकरण किया गया। विभाग की टीमें इस पखवाड़े के दौरान घर-घर जाकर भी लोगों को जागरूक करेंगी।

सीएसपीडीसीएल दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता संजय खंडेलवाल ने अपील की है कि स्मार्ट मीटर पारदर्शितापूर्ण, सटीक बिलिंग एवं बिजली बचत में सहायता आदि सुनिश्चित करने में सहायक है, अतः उपभोक्ता इस आधुनिक तकनीक को अपनाकर शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.