छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : शिवनाथ नदी को प्रदूषण से बचाने एसटीपी बनेगा : नालों का गंदा पानी नदी में नहीं जाएगा…

भिलाईनगर । कोसा नगर नाला एवं तेलहा नाला सहित छोटे अन्य नाले से निकल कर दूषित पानी अब सीधे शिवनाथ नदी में नहीं जाएगा. भिलाई नगर निगम ने दूषित पानी के लिए ट्रीटमेंट प्लांट तैयार कर रहो है. 189 करोड़ रुपए से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण कचांदुर में होगा. नया ट्रीटमेंट प्लांट 150 एमएलडी क्षमता का निर्माण होगा. 15 वर्षों के लिए पुणे की एजेंसी इस कार्य की देखरेख एवं दूषित पानी को शुद्ध करेगी.

उक्त कार्य में 145 करोड रुपए का खर्च आएगा. कचांदुर में एसटीपी के निर्माण के लिए 14 एकड़ भूमि अधिग्रहित की गई है, जिसमें यह संयंत्र स्थापित हो रहा है. कोसा नगर नाला व अन्य नाले में सीवरेज में घरों, उद्योगों, होटलों आदि जैसे विभिन्न प्रतिष्ठानों से निकलने वाला अपशिष्ट जल शामिल होता है. एसटीपी संयंत्र इस अपशिष्ट जल को उपचारित करके उसे निपटान के लिए सुरक्षित बनाते हैं. उक्त शुद्ध पानी का उपयोग सिंचाई विभाग एवं औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित उद्योगों को देने की प्लानिंग की जा रही है

Related Articles

Back to top button